टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जनता में दिखा जोश अनिल बालोनी के समर्थकों ने की रैलियां जनता के समर्थन जुटाने के लिए।

 

आज गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में नगर पंचायत तपोवन में रोड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अंतर्गत समस्त जिला पदाधिकारी गण, मण्डल के समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चोओं की समस्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि एवं मात्र-शक्ति, समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता *सुबह 9:30 बजे पर राज रिजॉर्ट तपोवन* में एकत्रित हुए, जहां पर *श्रीमान अनिल बलूनी जी* के सूक्ष्म संबोधन के बाद एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाई जा सके इस निमित्त कार्यकर्ताओं में जोश भरने के के उद्देश्य से इस रोड यह रोड शो आयोजित किया गया। नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अंतर्गत स्थित सभी बूथ अध्यक्ष, सभी शक्ति केंद्र संयोजक,प्रभारी व समस्त पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने बूथों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल से माननीय सांसद प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट दिलाकर पूरी विधानसभा में ग्रामीण मंडल को सबसे ऊपर रखा जाय।  जिसमे श्री रविन्द्र भन्डारी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र नगर ग्रामीण मण्डल, हुकुम भंडारी मंडल संयोजक व अशोक कण्डवाल मण्डल उपाध्यक्षन रेंद्र नगर ग्रामीण मण्डल द्वारा सफल आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

बाइट:–गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button