Blogऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय आर्ट कार्यशाला का इंटर-स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया।

 

बाइट:–श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री मुकेश गुप्ता।

 

बाइट:–अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सुश्री शैफाली शाह।

 

मुनि की रेती, ऋषिकेश | 7-8 अक्टूबर में श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल, मुनि की रेती, कैलाश गेट, ऋषिकेश में 7 एवं 8 अक्टूबर को दो दिवसीय ड्राइंग कार्यशाला और अंतर-विद्यालय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, स्कूल के चेयरमैन श्री मुकेश गुप्ता, निदेशक श्री रतन श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सुश्री शैफाली शाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अंकुर पब्लिक स्कूल, योगेंद्र पब्लिक स्कूल, किड्जी एकेडमी, परमार्थ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भगवती देवी पूर्णानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास, मदर मिरेकल स्कूल तथा श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज प्रमुख रूप से शामिल रहे। छात्रों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से अद्भुत कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सुश्री शैफाली शाह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन करते हुए उनकी रचनात्मकता और कला प्रतिभा का आकलन किया। कार्यक्रम के दौरान सुश्री शैफाली शाह द्वारा छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए विशेष कला कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कला के माध्यम से रचनात्मकता को विकसित करने तथा कला को जीवन में सकारात्मकता और मानसिक तनाव को कम करने के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में कलात्मक कौशल को निखारना और यह बताना था कि किस प्रकार कला वर्तमान समय में तनाव को दूर कर समाज को एक नई सकारात्मक दिशा दे सकती है।

अपने संबोधन में चेयरमैन श्री मुकेश गुप्ता जी ने कहा कि छात्रों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर विद्यालय में होते रहने चाहिए।

प्रधानाचार्य श्री कपिल शर्मा जी ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक विकास पर ही नहीं, बल्कि सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

प्रतियोगिता के विजेता

प्रतियोगिता को विभिन्न आयु/कक्षा समूहों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

ग्रुप-A में मदर मिरेकल स्कूल की कक्षा 3 की काव्या रस्तोगी ने प्रथम स्थान, योगेंद्र पब्लिक स्कूल की कक्षा 2 की दिविशा गुप्ता ने द्वितीय स्थान तथा योगेंद्र पब्लिक स्कूल की कक्षा 2 की रिधन्या कंडवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप-B में परमार्थ विद्या मंदिर की कक्षा 5 की रागिनी ने प्रथम स्थान, मदर मिरेकल स्कूल की कक्षा 6 की प्राची ने द्वितीय स्थान तथा मदर मिरेकल स्कूल की कक्षा 6 की प्रिया मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप-C में सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 8 की खुशी ने प्रथम स्थान, मदर मिरेकल स्कूल की कक्षा 8 की पल्लवी कुशवाहा ने द्वितीय स्थान तथा सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 8 की शगुन सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्या श्रीमती निशा कपटियाल और समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button