टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर
नगर पंचायत तपोवन ने क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।

नरेंद्र नगर। नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट एवं अधिशासी अधिकारी अंजलि रावत ने समस्त क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विकास के संकल्प को याद करने का विशेष अवसर है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट एवं अधिशासी अधिकारी अंजलि रावत ने क्षेत्रवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील की।







