ऋषिकेश

ऋषिकेश को नशा मुक्त करने की मेयर शंभू पासवान ने खाई कसम रक्षा सूत्र धारण कर।

 

ऋषिकेश। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीता नगर, ऋषिकेश की बहनों द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देते हुए मेयर शंभू पासवान को रक्षा सूत्र बांधा गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने मेयर शंभू पासवान को रक्षा सूत्र के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया तथा समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। उन्हें नशे एवं बुराइयों से दूर रहने, स्वच्छ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में योगदान देने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई।

मेयर शंभू पासवान ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, प्रेम और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज गीता नगर केंद्र की बहनों सहित गणमान्य लोग एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेयर शंभू पासवान को रक्षा सूत्र बांधकर दिलाई नशामुक्ति एवं सदाचार की शपथ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button