ऋषिकेशदुर्घटनादेहरादूनप्रशासन

ऋषिकेश के परशुराम चौक शांति नगर स्थित मिलन टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग|

 

 

 

 

 

 

ऋषिकेश जनपद देहरादून आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में सूचना प्राप्त हुई थी परशुराम चौक शांति नगर स्थित मिलन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी है| प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित कर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो देखा कि परशुराम चौक मार्केट में स्थित मिलन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी है, मौके पर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा स्थानीय जनता की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया है तथा आसपास मार्केट में अन्य दुकानों में आग को पहुंचने से रोका गया, मौके पर मिलन टेंट हाउस के मालिक मनोज शर्मा उर्फ राजू निवासी गंगानगर ऋषिकेश मौजूद रहे| अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button