ऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

नगर पंचायत तपोवन में युवक के तपोवन घाट में डूबने को लेकर एसडीआरएफ ढालवाला ने चलाया सर्च अभियान।

बाइट:– प्रत्यक्षदर्शी युवक को डूबने से बचाने को लेकर प्रयास करने वाला व्यक्ति।

आज 8 जून प्रातः लगभग 07:50 बजे थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत तपोवन घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा युवक की तलाश हेतु सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। एसडीआरएफ के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स एवं रेस्क्यू कर्मियों द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस भी मौजूद हैं तथा संयुक्त रूप से खोज कार्य संचालित किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले युवक का नाम श्याम पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान बताया गया है। युवक की आयु लगभग 20 वर्ष है, जो अपने परिजनों (माता पिता) के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था।

वहीं, दिनांक 06 जून को कौड़ियाला के समीप गंगा नदी में डूबे युवक आशीष जैन की तलाश हेतु भी एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा आज प्रातः से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों एवं अन्य आधुनिक रेस्क्यू संसाधनों की सहायता से नदी के सभी संभावित स्थलों पर गहन खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ द्वारा दोनों मामलों में सर्च अभियान लगातार जारी है।

 

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड समस्त श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि गंगा नदी में तैरने का प्रयास न करें। गंगा का जलस्तर एवं जल प्रवाह किसी भी समय बदल सकता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। प्रतिबंधित एवं असुरक्षित घाटों पर स्नान न करें तथा बिना जानकारी के किसी भी स्थान पर नदी में प्रवेश न करें।

श्रद्धालु केवल उन्हीं घाटों पर स्नान करें जहां सुरक्षा एवं रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग ही आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड

Related Articles

Back to top button