ऋषिकेश

ऋषिकेश के तिलक रोड पर यूनिसेक्स सैलून को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध।

 

 

ऋषिकेश। तिलक रोड पर खुले एक नए यूनिसेक्स सैलून को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, विशेष समुदाय से जुड़े कुछ लोगों द्वारा “हिंदू नाम” से सैलून की ओपनिंग और प्रचार किया गया, जिसे देखते ही हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।

हिंदू संगठनों का कहना है कि किसी अन्य समुदाय से जुड़े लोगों द्वारा हिंदू नाम का इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कदम है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास है।

 

विरोध दर्ज कराने पहुंचे संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे नामों पर रोक लगाई जाए और सैलून संचालक को तुरंत नाम बदलने के लिए निर्देशित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

 

वहीं, सैलून संचालक पक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है, बल्कि यह केवल व्यापारिक नामकरण का हिस्सा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि स्थानीय लोगों को आपत्ति है तो वे नाम बदलने पर विचार करेंगे।

 

फिलहाल मामला गर्माया हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button