ऋषिकेशदेहरादून

नगर आयुक्त ऋषिकेश की मौजूदगी में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की भोजन प्रसाद सेवा में किया श्रमदान।

आज ऋषिकेश में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ISBT ट्रांजिट कैंप, ऋषिकेश में 15 दिवसीय भोजन प्रसाद सेवा चलाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री गोपाल जी ने श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन प्रसाद वितरित कर श्रमदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और समर्पण का भाव मजबूत होता है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 700 श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन प्रसाद कराया जा रहा है। *भोजन वितरण में सर्वश्री हरीश आनंद जी, अनु भावना, ममता, सतीश अग्रवाल, सह संस्थापक नूपुर गोयल शिखा पाल, अंजना, सोनू, पूनम, जन औषधि केंद्र रतिराम, मंजीत कौर डंग ने सहयोग दिया।* सभी सेवादारों के सहयोग से यह सेवा निरंतर जारी है।

संस्था का उद्देश्य चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना और देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप _सेवा, समर्पण, संस्कार_ के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button