टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

नगर पंचायत तपोवन के सभासद नरेन्द्र कैन्तुरा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत तपोवन के सभासद नरेन्द्र कैन्तुरा ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

नरेन्द्र कैन्तुरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हम सभी को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बनाए रखें और अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के विकास के लिए कार्य करें। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों मंगलकामनाएं दीं और देश की प्रगति व समृद्धि की कामना की।

 

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button