टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

सभासद वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने दी देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

नरेंद्र नगर के नगर पंचायत तपोवन के वार्ड नंबर तीन के सभासद एवं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

सभासद वीरेंद्र सिंह गुसाईं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनहित के प्रति समर्पण है। क्षेत्र के विकास, जरूरतमंदों की सहायता और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

 

Related Articles

Back to top button