ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

बाइट:-ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल।
बाइट:- भाजपा वरिष्ठ नेता संदीप गुप्ता।
बाइट:-भाजपा नेता सुरेंद्र मोगा।
ऋषिकेश विधानसभा के श्यामपुर मंडल में गत दिवस (देर शाम) ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना को जागृत करने का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
तिरंगा यात्रा में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, पंकज जुगलान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक बलविंदर सिंह, अमनदीप नेगी, विनोद रावत, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा जितेंद्र पोखरियाल, रामेश्वर चंदरियाल, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा सीमा पयाल, पूनम व्यास, नीलम रावत, पुष्पा ध्यानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


