स्वतंत्रता दिवस पर होटल व्यवसायी विजय बिष्ट ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं।


तपोवन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत तपोवन के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी एवं डिवाइन रिज़ॉर्ट के मालिक विजय बिष्ट ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विजय बिष्ट ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी देशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की और मजबूत भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। हमें अपने देश की संस्कृति, प्रकृति और विरासत का सम्मान करते हुए समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
होटल व्यवसाय से जुड़े विजय बिष्ट ने कहा कि तपोवन और ऋषिकेश की पहचान देश-दुनिया में पर्यटन एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में है। क्षेत्र के पर्यटन विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
अंत में विजय बिष्ट ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।


