ऋषिकेश

आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टिहरी बस अड्डा चंद्रेश्वर नगर आदि कई स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कि छापेमारी।

 

आज दिनांक 17.06.2026 को आबकारी विभाग की टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टिहरी बस अड्डा चंद्रेश्वर नगर आदि कई स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध घरों एवं अवैध शराब बिक्री के अड्डों पर दविश दी गई, छापेमारी कार्रवाई के दौरान टिहरी बस अड्डे के पास दो खोकों में छुपा कर रखी हुई कुल साढ़े चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें 135 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 100 पव्वे मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई मौके पर शराब बिक्री के जुर्म में अभियुक्त दिनेश कुमार शाह पुत्र शिवनाथ शाह निवासी केयर ऑफ बिट्टू टिहरी बस अड्डा ऋषिकेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल , आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान एवं रेशमा चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button