ऋषिकेशपौड़ी गढ़वाल

श्री महंत गोविंद दास जी की पुण्यतिथि श्रद्धा ,संत सेवा आश्रम, लक्ष्मण झूला में भक्ति के साथ मनाई गई!

ऋषिकेश स्थित संत सेवा आश्रम, लक्ष्मण झूला में परम पूज्य आश्रम के पूर्वाध्यक्ष श्री महंत गोविंद दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं सम्मान के साथ एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं स्थानीय नागरिको ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम पूजा पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ, जिसमें उपस्थित सभी ने भाग लेकर दिवंगत श्री महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करी

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री महंत गोविंद दास जी ने अपने जीवन में सेवा, त्याग एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह के अंत में विशाल भंडारे का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आश्रम के अध्यक्ष महंत कन्हैया दस जी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से महंत जी की परंपरा जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी ने करी कार्यक्रम में शिव स्वरूप , रवि शास्त्री, जगदीश महंत जी ,भानु मित्र जी, बलबीर महंत जी , अभिषेक शर्मा जी , सखी जी,आश्रम परिवार से श्री अनीता वैष्णव, गीतांजलि वैष्णव,अधिकारी प्रभु दास आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button