टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

मुनि की रेती-ढालवाला स्थित श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न।

 

 

05 मई 2026।* श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

 

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया चुनाव ड्यूटी अधिकारी आभा बार्थवाल, मानसी शुक्ला, अनुज, आदित्य एवं श्रुति त्यागी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराई गई।

 

घोषित परिणामों के अनुसार *हेड बॉय* पद पर कक्षा 10वीं के हर्षित शर्मा ने 133 मतों से जीत दर्ज की। *हेड गर्ल* पद पर कक्षा 10वीं की अवंतिका भंडारी 95 मतों से विजयी रहीं।

 

*वाइस हेड बॉय* पद पर वंश ग्वारी ने 173 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि *वाइस हेड गर्ल* पद पर आराध्या यादव 85 मतों से विजयी रहीं।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद का गठन विद्यार्थियों को उत्तरदायित्व का बोध कराता है और उनमें नेतृत्व, सहयोग एवं लोकतांत्रिक सोच विकसित करने का व्यावहारिक मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

 

समिति के सदस्य श्री रतन कुमार श्रीवास्तव एवं कोऑर्डिनेटर नेहा सिंह ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button