टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने किया लोगों के विरोध को शांत कहा होटल अंटालिया के पीछे पंचायत करा रहा है अपना निर्माण।

पूर्व में लोगों ने लगाया था आरोप होटल अंटालिया द्वारा सरकारी भूमि को कब्जाने का आरोप।

 

 

नगर पंचायत तपोवन में कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि होटल अंटालिया द्वारा नगर पंचायत तपोवन की भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने नगर पंचायत तपोवन का घेराव किया जिसमें लोगों ने अपनी बात रखी जिसपर नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने सभी का खंडन करते हुए कहा कि वो निर्माण नगर पंचायत तपोवन का है जिसपर वे उस संपत्ति को 11 महीने के लिए टेंडर जारी कर किराए पर देगी जिसके फलस्वरूप नगर पंचायत तपोवन का राजस्व बढ़ेगा।

आज जब हम होटल अंटालिया के पास जाकर उनका पक्ष रखने को कहा तो उन्होंने अपनी बात केवल नगर पंचायत तपोवन के सामने रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button