ऋषिकेश

सहयोगिनी ट्रस्ट द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

 

बाइट:– नीतू रावत Sahyogini Trust से।

 

बाइट:–Mrs. Teej of Rishikesh” का खिताब, जीतने वाली हेमा महिंद्रा।

ऋषिकेश, 27 जुलाई 2025:–Sahyogini Trust द्वारा इस वर्ष का तीज उत्सव अत्यंत उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी जीवंत और रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “Mrs. Teej of Rishikesh” का खिताब, जिसे हेमा महिंद्रा ने जीतकर सभी का दिल जीत लिया। अन्य श्रेणियों में भी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया:

🔸 Best Walk – सपना पांधी

🔸 Best Hairstyle – सुनीता कुकरेजा

🔸 Best Dance – इंदु

🔸 Best Dress – गीताांजली

इस उत्सव का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति के पारंपरिक पर्वों को संजोए रखना था।

Sahyogini Trust एक सामाजिक संस्था है, जिसकी स्थापना नीतू रावत (Founder) और विजय सिंह रावत (Co-Founder) द्वारा की गई है। ट्रस्ट वर्षों से समाजसेवा, महिला जागरूकता, शिक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से ट्रस्ट महिलाओं को मंच देने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका भी सराहनीय रही। जजेस ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। निर्णायक थीं:

👩‍⚖️ पल्लवी मैम

👩‍⚖️ अंशुल मैम

👩‍⚖️ वंदिता मैम

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर Sahyogini Trust की पूरी टीम ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button