ऋषिकेशपौड़ी गढ़वालराजनीति

स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, बिंदिया अग्रवाल ने दर्ज की जीत, तीन सभासद सीट पर भाजपा प्रत्याशियों का कब्जा, एक पर कांग्रेस की जीत।

 

 

जनपद पौड़ी की स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल का हुआ कब्जा। भाजपा की हिमानी राणा को बिंदिया अग्रवाल ने हराया। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की रेणुका भंडारी, वार्ड नंबर 2 से सुरुचि अवस्थी, वार्ड नंबर 3 से जितेंद्र धाकड़ ने जीत की हासिल। वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के मुरलीधर शर्मा ने मारी बाजी। नगर पंचायत अध्यक्ष पर जीत हासिल करने वाली बिंदिया अग्रवाल ने अपनी जीत हासिल करने के बाद कहा उन्होंने चुनाव के दौरान जो वायदे जनता से किए हैं। वह बिल्कुल पूरे किए जाएंगे। यह जीत उनकी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता की जीत है। जिन्होंने उन्हें भारी मतों से जीत हासिल कराई है। क्षेत्र में किस प्रकार से विकास किया जाएगा यह अब क्षेत्र की जनता खुद अपनी आंखों से देखेगी। माधव अग्रवाल ने कहा कि उनके पुराने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में जो विकास हुए हैं उन्हें विकास के बलबूते इस बार फिर से बिंदिया अग्रवाल को क्षेत्र की जनता ने अपना अध्यक्ष चुना है। जीत हासिल करने वाले सभासदों ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर अपने वादों को पूरा करने का दावा किया है। सभासदों का कहना है कि बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास का खाका तैयार होगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button