ऋषिकेश

मेयर शंभु पासवान ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिया ऋषिकेश के लोगों को स्वच्छता का संदेश।

ऋषिकेश।

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभु पासवान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है।

मेयर शंभु पासवान ने अपने संदेश में कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button