ऋषिकेशदेहरादून

श्यामपुर स्थित इंडियन ऑयल के देवभूमि पेट्रोल पंप पर सीएनजी बिक्री का शुभारंभ किया गया।

आज ग्राम श्यामपुर स्थित इंडियन ऑयल के देवभूमि पेट्रोल पंप पर सीएनजी बिक्री का शुभारंभ किया गया l गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के सीनियर मैनेजर श्री कंचन सिंह बागड़ी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ कियाl इस अवसर पर श्री कंचन सिंह ने कहा की सीएनजी की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए एक और सीएनजी स्टेशन शुरू किया गया है जिससे सीएनजी वाहन संचालकों को सीएनजी प्राप्त करने में बहुत राहत मिलेगी l सीएनजी वहांन का प्रयोग करने से वायु प्रदूषण नहीं फैलता है और पर्यावरण की सुरक्षा होती हैl

पंप संचालक लविश अग्रवाल ने बताया की इस क्षेत्र में यह प्रथम ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन है यानी की यहां पर गैस की आपूर्ति भूमिगत पाइपलाइन द्वारा की जाती है जिस वजह से यहां पर गैस कभी खत्म नहीं होगी और 24 घंटे उपलब्ध रहेगीl

जनप्रतिनिधि जयेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्यामपुर क्षेत्र में एक और सीएनजी स्टेशन खुलने से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों को भी लाभ होगा , यात्रा सीजन में यात्री लोग सीएनजी लेने के लिए रुकेंगे तो आसपास के व्यापारियों से भी खरीदारी करेंगे l

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई l

लविश अग्रवाल
पेट्रोल पंप संचालक
श्यामपुर

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button