ऋषिकेशदेहरादून

ऋषिकेश पुलिस ने ई-रिक्शा में 04 किलो गांजे की तस्करी करते 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

कोतवाली ऋषिकेश में ई-रिक्शा में 04 किलो गांजे की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत, ई रिक्शा सीज करा गया।

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत ऋषिकेश पुलिस के द्वारा दिनांक 3 नवंबर 2023 को भैरव मंदिर लक्ष्मण झूला रोड के पास से दो व्यक्तियों को ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UK14ER1382 पर गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है| दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्तो के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर ई रिक्शा को सीज किया गया है।

 

*नाम पता अभियुक्तगण*

1-विशाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम पुंडोरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून

2-जोगेंद्र कुमार पुत्र रोशन कुमार निवासी ग्राम पुंडोरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

 

*बरामदगी*

1-कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा

2-ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UK14ER1382

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट

2-कांस्टेबल दिनेश मेहर

3-कांस्टेबल कुलदीप

4-कांस्टेबल विकास कुमार

5-कांस्टेबल अभिषेक

6-कांस्टेबल विपिन कुमार

Related Articles

Back to top button