ऋषिकेश

हरीशचंद्र गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में समिति बैठक, चुनावों में पारदर्शिता पर उठे सवाल।

ऋषिकेश, 8 सितम्बर 2025 को हरीशचंद्र गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में आज समिति के सभी मेंबरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने कॉलेज में हाल ही में हुए चुनावी गतिविधियों पर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कीं। सदस्यों का आरोप है कि चुनाव की सूचना सभी मेंबरों को समय पर नहीं दी गई, जबकि नियमों के अनुसार चुनाव संबंधी जानकारी सभी को पूर्व में दी जानी चाहिए थी।

 

समिति के कुछ सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कोष में समिति के मेंबरों से पैसा लिया गया, लेकिन इसके बावजूद चुनावों की सूचना उन्हें नहीं दी गई। इस मुद्दे पर कई सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और पारदर्शिता की मांग की।

खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी की आपत्तियाँ सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button