
ऋषिकेश।
नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान ने प्रकाश पर्व दिवाली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
मेयर पासवान ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और नई उमंग लेकर आता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस बार की दिवाली पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि दीये जलाकर अपने घर, मोहल्ले और शहर को रोशन करें, साथ ही जरूरतमंदों के बीच मिठास और खुशी बांटें।
शंभू पासवान ने कहा, “हम सब मिलकर स्वच्छ और सुंदर ऋषिकेश बनाने का संकल्प लें। दिवाली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने का अवसर है।”
उन्होंने नगर निगम की ओर से नागरिकों को सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों पर साफ-सफाई बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।




