शीशम झाड़ी प्राथमिक विद्यालय की पानी की टंकियों में बंदरों का कब्ज़ा, स्वच्छता पर उठे सवाल।



बाइट:– स्थानीय पार्षद ब्रिजेश गिरी।
नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)।
नरेंद्र नगर क्षेत्र के शीशम झाड़ी स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने स्कूल की छत पर रखी पानी की टंकियों का वीडियो बनाया, जिसमें बंदर खुलेआम स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। इससे स्कूल में उपयोग होने वाला पानी प्रदूषित हो रहा है।
स्कूल में प्रतिदिन 300 से अधिक छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य रहते हैं, जिन्हें इन्हीं टंकियों से पानी उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में इस घटना ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
बाइट:– सहायक अध्यापक दीपक सिंह प्राइमरी स्कूल शीशम झाड़ी।
जब इस संबंध में स्कूल प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने माना कि वीडियो रविवार को बनाया गया, जब विद्यालय बंद था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद इस पर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रशासन को टंकियों की उचित ढंग से ढक्कनबंदी और नियमित सफाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो।
👉 यह मामला एक बार फिर सरकारी स्कूलों में स्वच्छता और व्यवस्थागत सुधारों की आवश्यकता की ओर इशारा करता है।



