टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत तपोवन के राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत तपोवन मा० अध्यक्ष महोदया विनीता बिष्ट जी एवं अधिशासी अधिकारी अंजली रावत के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत के सभाषद श्रीमती आशा बिष्ट, श्री नरेन्द्र कैन्तुरा, श्री विरेन्द्र गुसांई, एवं पालिका के समस्त कार्यालय कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने ‘Beat Plastic Pollution Globally’ थीम पर शपथ ली।

इस दौरान “Plastic Out – Fabric In” का संदेश दिया गया। इस उपलक्ष में माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी नगरवासियो से अनुरोध किया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सब लोग वृक्ष लगाए और प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं तथा नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना सहयोग दें।

कार्यालय से शिव प्रसाद रतूडी, सत्येंद्र थपलियाल, आंचल राणा, भावना, अमित नेगी, स्वाति, मुकेश नौटियाल, दयाल, सोनू, शिवा, संजीव, नरेश, कविता, अशोक, गोलू आदि उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button