Blogटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में हंगामा, अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप।

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में आज उस समय माहौल गर्मा गया जब अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण अपने सभी सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचीं। प्रदर्शनकारियों ने पालिका के सामने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता की मांग की।

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण अपने सभासदों के साथ।

 

अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने आरोप लगाया कि पालिका की अनुमोदन बैठकों में जो प्रस्ताव पास किए जाते हैं, उन्हें शासन तक नहीं भेजा जा रहा है। इसके अलावा अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और महत्वपूर्ण फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब की जा रही हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही और मनमानी से नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है और जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उच्च अधिकारी मामले की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

 

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी अपना पक्ष रखते हुए।

वहीं दूसरी ओर, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “ये सभी बातें झूठी और निराधार हैं। ये सब मेरी छवि को खराब करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है, जिसका कोई औचित्य नहीं है।”

 

नगर पालिका में इस घटनाक्रम के बाद से हलचल मची हुई है। स्थानीय लोग अब प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस विवाद पर जल्द स्पष्टता लाई जाएगी ताकि नगर के विकास कार्य प्रभावित न हों।

Related Articles

Back to top button