ऋषिकेश

साहब नगर डांडी गांव (सौंग नदी) एवं भट्टोंवाला गुमानीवाला (बंगाला नाला) में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग, उत्तराखंड को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

ऋषिकेश : 01 अगस्त 2026 को विधानसभा क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि के रूप में साहब नगर डांडी गांव (सौंग नदी) एवं भट्टोंवाला गुमानीवाला (बंगाला नाला) में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग, उत्तराखंड को वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह कार्य ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उक्त परियोजना के अंतर्गत कुल अनुमानित लागत लगभग ₹4.73 करोड़ निर्धारित की गई है, जिसमें से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹2.83 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

ज्ञात हो कि साहब नगर, डांडी गांव (सौंग नदी) एवं भट्टोंवाला, गुमानीवाला (बंगाला नाला) क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ एवं जलभराव की समस्या से प्रभावित रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों, किसानों एवं बुनियादी ढांचे को समय-समय पर भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई गई।

Related Articles

Back to top button