नरेंद्र नगर चुनाव में साजिश के तहत रद्द किया गया कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन।
पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने भाजपा सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप।

नरेंन्द्रनगर के पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता ओम गोपाल रावत ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका यह बयान नरेंन्द्रनगर नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशीराजेंद्र सिंह गुसाई का नामांकन पत्र को रद करने के बाद आया। उन्होंने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंन्द्रनगर नगर पालिका चुनाव में क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है। नामांकन रद्द करने को लेकर कई खुलासे पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी ने राजेंद्र सिंह गुसाई का नामांकन इसलिए रद्द किया कि वह बाल कल्याण समिति के सदस्य हैं। जबकि राजेंद्र सिंह गुसाई ने चुनाव लड़ने के लिए 29 मई को बाल कल्याण समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था । त्यागपत्र की रिसीविंग कॉपी उन्होंने अपने नामांकन पत्र में भी उल्लेख की है। लेकिन उसके बावजूद भी रिटर्निंग अधिकारी ने उनका चुनाव नामांकन पत्र को रद्द किया।
ऋषिकेश में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।लाभ का पद नहीं है बाल कल्याण समिति का सदस्य उन्होंने कहा कि बाल कल्याण समिति सदस्य का पद कोई लाभ का पद नहीं है 2015 में सरकार ने इसे लाभ के पद से बाहर कर दिया था। उन्होंने चुनाव रिटनिंग अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरी आपत्ति में रिटनिंग अधिकारी ने 4:50 पर उनसे जवाब मांगा था। जवाब देने के लिए उन्हें उचित समय भी नहीं दिया गया। क्या कहा बाल कल्याण समिति ने उधर, इस मामले में बाल कल्याण समिति का कहना है कि राजेंद्र सिंह गुसाई का त्यागपत्र शासन स्तर पर लंबित है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे स्वीकार किया जाएगा।मंत्री के दबाव में हुई कार्रवाई हुई और अब वे हाईकोर्ट जाएंगे उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री ने एक षडयंत्र के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन को रद्द करवाया है। जोलोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या है। इस मामले को लेकर अब वह हाई कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक देंगे। क्योंकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
– ओम गोपाल रावत, पूर्व विधायक नरेंद्रनगर



