ऋषिकेशप्रशासन

सम्मान समारोह में सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा बरती गई उदासीनता पर जताई नाराज़गी।

राज्य स्थापना दिवस पर श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय, में उपेक्षित रहे राज्य आंदोलनकारी।

 

 

बाइट:– धीरेन्द्र रंगड़ राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड।

 

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री देव सुमन राजकीय महाविद्यालय, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुई उपेक्षा ने सभी को निराश कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया, लेकिन आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं दिए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई।

कार्यक्रम में पहुंचे कई राज्य आंदोलनकारियों ने बताया कि उन्हें न तो मंच पर बुलाया गया और न ही सम्मानित करने की उचित व्यवस्था की गई। कुछ आंदोलनकारियों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “जिनके बलिदान और संघर्ष से उत्तराखंड राज्य की नींव रखी गई, आज वही लोग उपेक्षा के शिकार हैं।”

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ आंदोलनकारी कुर्सियों और जलपान तक से वंचित रह गए। इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं में भी रोष देखा गया।

स्थानीय समाजसेवियों और आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे आयोजनों में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान सिर्फ औपचारिकता न रह जाए, बल्कि उनके योगदान के अनुरूप गरिमा और आदर के साथ किया जाए।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button