टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगरप्रशासन

नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत शिवपुरी रेंज अतिक्रमण पर की करवाई।

आज नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत शिवपुरी रेंज अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में शिवपुरी रेंज की टीम द्वारा ऋशिकेष-बद्रीनाथ राश्ट्रीय राजमार्ग के समीप वन क्षेत्र में एक अवैध टीन शेड को ध्वस्त किया गया। वन क्षेत्राधिकारी शिवपुरी रेंज, श्री विवेक जोशी ने बताया कि विगत् दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति कच्चे निर्माण को चोरी छिपे टीन शेड द्वारा पक्के निर्माण में बदल रहा है, जिस सम्बन्ध में क्षेत्रीय स्टाफ द्वारा अतिक्रमणकारी को पूर्व में भी पक्के निर्माण हेतु मना कर दिया गया था किन्तु अतिक्रमणकारी द्वारा कल रात्रि को उक्त कच्चे निर्माण को पूर्ण रूप से टीन शेड के रूप में परिवर्तित कर दिया गया तथा लगभग 100 वर्ग मी0 में एक आवासनुमा बना दिया गया है, जिसको आज प्रातः वन विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। श्री विवेक जोशी ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वर्तमान में आपदाओं के दृश्टिगत् नदी नालों के समीप विषेश रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दल में श्री दुलप सिंह भण्डारी एवं राकेष रावत, वन दरोगा, रामकृश्ण शाह ,सचिन रौतेला, अरविन्द सिंह एवं नैना देवी आदि वन आरक्षी सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button