टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस उपल्क्ष में चल रहे सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत 19 सितम्बर को आयुष्मान हॉस्पिटल, तपोवन में माँ गंगा ब्लड टीम द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

बाइट:– नरेंद्र नगर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दीक्षा राणा।

बाइट:–अर्जुन दवांण (कार्यक्रम संयोजक)जिला सह सयोंजक सेवा पखवाड़ा टिहरी गढ़वाल।

 

नगर पंचायत तपोवन:–आज नगर पंचायत तपोवन में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर, नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के अंतर्गत , मंडल अध्यक्ष श्री रमेश पुंडीर जी के अध्यक्षता में भारत के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत 19 सितम्बर को आयुष्मान हॉस्पिटल, तपोवन में माँ गंगा ब्लड टीम द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर लगभग 20 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीक्षा राणा जी, श्री सिद्धार्थ राणा जी तथा नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता बिष्ट जी, विकासखंड नरेंद्रनगर की ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती गीता दवांण ,मंडलमहामंत्री श्री जयंत शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री कुंदन जी ,मंडल कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह जी, मंडल मंत्री श्री किशन रावत जी, सभासद पति श्री मकान सिंह भंडारी , सभासद पति श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट जी, सभासद श्री नरेंद्र सिंह कैंतुरा जी, श्री लेखराज भंडारी जी, श्रीमती कविता कंडवाल जी उपस्थित रहे।

विशेष उल्लेखनीय है कि हमारे नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।मंडल अध्यक्ष श्री रमेश पुन्डीर जी ने भी अपना रक्तदान किया नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन की श्रीमती विनीता बिष्ट और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता दवांण जी ने पहली बार रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाई। निर्विरोध प्रधान बडीर के श्री विशाल राणा जी ने भी रक्तदान कर समाज सेवा में सराहनीय योगदान दिया।

पूरी टीम ने मिलकर इस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया। यह रक्तदान शिविर अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button