नगर पंचायत तपोवन में नई टैक्स व्यवस्था पर बैठक, होटल व्यवसायी व व्यापारी संगठनों ने रखी अपनी बात।


नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनता बिष्ट।
तपोवन। नगर पंचायत तपोवन में नई टैक्स व्यवस्था को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विनता बिष्ट, चारों सभासद, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, पूर्व प्रधान तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुड़ियाल।
बैठक में स्थानीय होटल व्यवसायियों और व्यापारियों ने नगर पंचायत से टैक्स व्यवस्था में नरमी बरतने की मांग की। उनका कहना था कि पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहाँ पहले से ही वेलनेस योग सेंटर, इवेंट्स, नरेंद्र नगर विकास प्राधिकरण की गतिविधियों के चलते स्थानीय जनता पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है।
इसके अलावा क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी, आवारा पशुओं के आतंक और सीसीटीवी कैमरों की अपर्याप्तता को भी बड़ी समस्याओं के रूप में रखा। उन्होंने कहा कि टैक्स बढ़ोतरी के साथ-साथ इन मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं का समाधान भी नगर पंचायत की प्राथमिकता होनी चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनता बिष्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और टैक्स व्यवस्था में जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में सभी पक्षों ने आपसी संवाद और सहयोग के माध्यम से समाधान खोजने पर सहमति जताई।



