ऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

तपोवन में आई अवैध निर्माण की बाढ़, टिहरी नगर विकास प्राधिकरण मौन, कही जोशीमठ की तर्ज पर प्राकृतिक आपदा को हम दे रहे हैं निमंत्रण।

 

ऋषिकेश। विकासखंड नरेंद्रनगर के नगर पंचायत तपोवन में अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। नेशनल हाइवे 58 पर एचडीएफसी बैंक के निकट एस .के. रेजिडेंसी होटल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन अवैध निर्माण पर शासन और प्रशासन के जिम्मेदारी अधिकारियों ने अपनी आंख मूंद ली और धृष्टराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है। वहीं टिहरी जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठने लाजिमी है। आखिर अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण कब कार्रवाई करेगा। यह आने वाले भविष्य के गर्भ में छुपा हैं। फिलहाल होटल संचालक बेखौफ होकर होटल के निर्माण को हर जोड़ तोड़ कर बनाने में जुटा है। बता दें इससे पहले भी तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्याें का बोलबाला रहा। जिम्मेदार विभाग अधिकारियों की मिलीभगत के चलते आज तपोवन क्षेत्र में कई अवैध निर्माण कार्य के चलते होटल संचालित हो रहे है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button