ऋषिकेशदेहरादूनप्रशासन

ऋषिकेश में फुटपाथों पर बढ़ता अतिक्रमण बना समस्या, मेयर शंभू पासवान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान।

 

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथ अब अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और कुछ राफ्टिंग संचालकों द्वारा फुटपाथों पर बैनर, तिरपाल और गमले रखकर कब्जा कर लिया गया है, जिससे आम नागरिकों को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि कई जगहों पर फुटपाथ पूरी तरह से बाधित हो चुके हैं, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। इस मुद्दे को लेकर नागरिकों ने कई बार नगर निगम को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

जब इस संबंध में जानकारी नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान को दी गई, तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि “फुटपाथों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने नगर निगम की टीम को योजना बनाकर संयोजित तरीके से अभियान चलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि नगर निगम वास्तव में इस पर ठोस कार्रवाई करता है या यह मामला भी सिर्फ आश्वासन तक सीमित रह जाएगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button