ऋषिकेशदेहरादूनराजनीति

शंभू पासवान हो सकते हैं मेयर प्रत्याशी, आरक्षण की स्थिति साफ होने पर बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण।

ऋषिकेश शहर में राजनीतिक हलचल को लेकर प्रमुखता से लिया जा रहा है शंभू पासवान का नाम।


ऋ​षिकेश। नगर निकायों में आरक्षण की ​​स्थिति साफ होने के बाद मेयर व पार्षद पदों के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आने लगी है। वहीं नगर निगम ऋ​षिकेश में इस बार मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आर​क्षित कर दिया गया है। जिसके बाद सामान्य वर्ग के दावेदारों की उम्मीद पर पानी फिर गया है। जबकि आर​क्षित सीट पर अब भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने प्रत्या​शियों के चयन के लिए कसरत शुरू कर दी है। ऋ​षिकेश में भाजपा से एक नाम सबसे अ​धिक उभर कर ​आया है। र्वू में मुनीकीरेती नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे चुके शंभू पासवान का। राजनैतिक सूत्रों की मानें माने पासवान ने अपनी दावेदारी के लिए मजबूती से पैरवी करना शुरू कर दिया है। उनपर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का हाथ माना जा रहा है। फिलहाल पासवान ने टिकट के लिए भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात का दौर शुरू किया है। पासवान का नाम मेयर पद पर सामने आने पर अन्य दावेदारों की धड़कन बढ़ा दी है। उन्हें शहर के सभी वर्गों का भारी संख्या में समर्थन भी मिल रहा है। उधर, कांग्रेस भी मेयर पद की सीट के समीकरण बदलने के बाद अपनी रणनीति न ए सिरे बनाने में जुटी है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button