ऋषिकेश

ऋषिकेश के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल लेप्रोस्कोपी एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

 

डॉ प्रसाद दंपत्ति के द्वारा अपने स्वर्गीय माता पिता राधिका प्रसाद एवं श्री राम नाथ प्रसाद की स्मृति में नव निर्मित प्रसाद हॉस्पिटल लेप्रोस्कोपी एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ऋषिकेश का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल , अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल , प्रोफ़ जया चतुर्वेदी एम्स ऋषिकेश, शहर के प्रथम नागरिक ,चेयरमैन शम्भू पासवान जी और डॉ हरिओम एवं डॉ ऋतु द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

डॉ हरिओम प्रसाद ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में प्रसाद हॉस्पिटल , लैप्रोस्कोपी एवं नवांकुर टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा गढ़वाल और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के कई घरों के सूने आंगन में किलकारियाँ गूंजी है ।

 

डॉ ऋतु प्रसाद ने बताया कि हमारे सेंटर में इंडो जर्मन तकनीक द्वारा उच्च स्तरीय आईवीएफ प्रणाली को स्थापित किया गया है , जिसमे इक्सी तकनीक द्वारा शुक्राणुओं को अंडाडुओं से डायरेक्ट निषेचित कराया जाता है जिस से आईवीएफ के रिजल्ट्स काफ़ी बढ़ जाते है । कई मरीज जिनके शादी के १५ से २० साल हो गए थे पर बच्चे नहीं ठहर रहे थे और वो कई सालों से अपना इलाज करा रहे थे उनको आईवीएफ के द्वारा सफलता मिली है ।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री , मेडिकल शिक्षा विभाग मंत्री , वन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने बताया कि डॉ हरिओम और डॉ ऋतु प्रसाद जी और इनके सभी स्टाफ ने मिलकर सफलता की नई मिसाल पेश की है । लगभग ५०० परिवारों को पिछले कई वर्षों में जीवन की अनमोल खुशी दी है । मैं इनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूँ

 

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने बताया जी ने बताया कि ईश्वर की बहुत बड़ी नियामत होती है माँ बनना , और जो स्त्रियाँ इस सुख से वंचित है वो ही इस दुख को समझ सकती है , पर डॉ ऋतु इन सब महिलाओं के लिए मसीहा बनी है और इन्हें जीवन की अनमोल ख़ुशी दी है ।डॉ प्रसाद द्वारा दूरबीन विधि से ऑपरेशन के क्षेत्र में नई क्रांति लाई गई है ।

 

Prof jaya chaturvedi ने बताया कि डॉ ऋतु और डॉ हरिओम प्रसाद जी द्वारा जो यह निसंतान दंपत्तियों को पैरेंट्स बनाने का जो मिशन लिया है वो बहुत नेक कार्य है , और उनके सेंटर की सफलता का प्रतिशत भी बहुत अच्छा है । डॉ प्रसाद द्वारा बिना टांके और बिना चिरे के दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन अपने आप में एक उच्च तकनीक है ।

डॉ सावित्री उनियाल ने बताया की प्रसाद दंपत्ति द्वारा शहर के लिए हमेशा नई से नई तकनीक ले कर आते है।

सेंटर की काउंसलर डॉ स्वाति मुयाल ने बताया कि हम अपने मरीजों का आईवीएफ ट्रीटमेंट पूरे ART की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए करते है , प्रेगनेंसी ठहरने के बाद भी पूरे ९ महीने तक उनकी पूरी केयर करते है और कोशिश करते है की स्वस्थ बच्चा डिलीवर हो ।

पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता जी ने बताया की डॉ प्रसाद द्वारा समय समय पर समाज सेवा के मेडिकल कैम्प लगाये जाते है ।

डॉ प्रसाद को शहर के सभी डॉक्टर्स ने , रोटरी क्लब के सभी सदस्यॉ ने बढ़ायी दी ।

इस अवसर पर डॉ भारद्वाज , डॉ पूरी , डॉ यू पी गुप्ता , डॉ डबराल , डॉ तिवारी, naveen bansal , jitendra bartwal , himanshu gulati , आईएमए अध्यक्ष डॉ राजेंद्र गर्ग , डॉ एस कि श्रीवास्तव , डॉ मधुर उनियाल , डॉ राकेश बंसल , डॉ हरीश देवेदी , डॉ ऋचा रतूड़ी , रोटरी अध्यक्ष विशाल तायल , सतेंद्र शर्मा , विभा कपूर डॉ अलंकृता प्रसाद , डॉ गर्वित प्रसाद , विशाल प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button