ऋषिकेशदेहरादून

आज ऋषिकेश में गुरू गोविंद सिंह की जयंती धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ बनाया गया।

आज ऋषिकेश शहर में  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हेमकुंड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्रि ने सबसे पहले माथा टेक कर और शब्द कीर्तन सुनकर गुरु गोविंद सिंह का स्मरण किया। इस दौरान अपने संदेश में दोनो मंत्रियों ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना की थी। वे सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे। और गुरू का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

 

 

बाइट:– उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल।

Related Articles

Back to top button