आस्थाऋषिकेशराजनीति

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत गांववासी की याद में रुक्मणीमाई धर्मशाला ऋषिकेश में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ।

ऋषिकेश उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत गांववासी की वार्षिकी पर रुक्मणीमाई धर्मशाला ऋषिकेश में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। आज प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा त्रिवेणी घाट से रुक्मणी में धर्मशाला तक हुई , जिसमें स्थानीय स्तर पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका पवन स्मरण किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों पौड़ी, टिहरी चमोली एवं कुमाऊं मंडल से गांववासी जी के प्रशंसाको ने शिरकत की।

उपस्थित जनों में श्रीमती मुन्नी देवी रावत, संयुक्त रोटेशन पूर्व अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, श्री देव डोली समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, संजीव राठौड़, महेंद्र सिंह रावत, विमल सिंह रावत, हेमंत नेगी, वीरेंद्र असवाल, आसाराम व्यास गजेंद्र कंडियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, सुरेन्द्र केंतुरा, किसान नेता भूपेंद्र चौधरी (श्रीनगर) आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल(पौड़ी) श्रीमती द्वारिका बिष्ट, रुक्मणी रौतेला, भगवान सिंह रांगड़ , महिपाल बिष्ट सहित देव डोली समिति से जुड़े समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण व राज्य आंदोलनकारी महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल हुए।

आयोजन के संयोजक डॉ धीरेंद्र रांगड़ ने बताया 20 नवंबर कथा शुभारंभ के दिन माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज पधारेंगे। अन्य दिवसों में मुख्यमंत्री उत्तराखंड तथा गढ़वाल सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री श्री सुबोध उनियल तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के पधारने की संभावना है।

 

डॉ धीरेंद्र रांगड़

संयोजक

Related Articles

Back to top button