आस्थाटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

नगर पंचायत तपोवन में संपन्न हुई भूमि देवता सौरियाला की भव्य पूजा: डोली ने किए गंगा दर्शन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

बाइट:– पुजारी प्रवेश उनियाल ढालवाला ऋषिकेश।

तपोवन, ऋषिकेश (6 जून 2025) को नगर पंचायत तपोवन में हर तीन वर्ष में आयोजित होने वाली पारंपरिक भूमि देवता सौरियाला की पूजा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र मानी जाती है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं और क्षेत्र की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना करते हैं।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 5 जून को सौरियाला देवता की पूजा के साथ हुई, जिसके पश्चात देवता की डोली को गंगा दर्शन के लिए ले जाया गया। डोली यात्रा में भक्तों की टोलियाँ पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जयकारे लगाते हुए शामिल हुईं। डोली यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की और आरती उतारकर देवता का स्वागत किया।

रात्रि में आयोजित मंडार कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन हुआ जिससे समूचा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।

6 जून को अंतिम दिन, विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष सहभागिता देखने को मिली।

स्थानीय ग्रामवासियों और मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्था भली-भांति की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया और इसे “परंपरा, आस्था और संस्कृति का संगम” बताया।

सौरियाला देवता की यह पूजा न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का भी प्रतीक है। क्षेत्रवासियों ने भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजनों की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button