घोषणा तक सीमित हुआ बीन नदी पुल, हर चुनावी दौर में केवल रहता है मुद्दा।


बाइट:– विधायक रेणु बिस्ट युमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल।
राजाजी नेशनल पार्क की गोहरी रेंज से बहने वाली बीन नदी पर पुल निर्माण की घोषणा अब तक केवल घोषणा बनकर रह गई है। यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट ने कुछ समय पहले गंगा भोगपुर और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा दिलाने का आश्वासन देते हुए पुल बनवाने की बात कही थी। उस समय स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि बरसात के मौसम में उन्हें नदी पार करने की परेशानी से निजात मिलेगी।
लेकिन अब हालात यह हैं कि सरकार की ओर से न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनाई गई है और न ही पुल निर्माण का काम शुरू हुआ है। नदी पार करने के लिए ग्रामीण आज भी जोखिम उठाने को मजबूर हैं। बरसात में तो स्थिति और भी विकट हो जाती है जब तेज बहाव के कारण लोगों की जान पर बन आती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं की घोषणाएं केवल वोट बटोरने तक सीमित रहती हैं। जनता उम्मीद लेकर इंतजार करती है, लेकिन चुनाव के बाद ऐसे वादे कागजों और भाषणों तक ही सिमट जाते हैं। ग्रामीणों का तंज है कि अगर नेता खुद को जनता का सेवक बताते हैं तो उन्हें जमीनी हकीकत देखनी चाहिए, केवल मंच से बड़े-बड़े दावे नहीं करने चाहिए।
सरकार और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही पर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक जनता अधूरे वादों के सहारे अपना जीवन गुजारती रहेगी? बीन नदी पर पुल निर्माण का मामला इसका ताजा उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि विकास के नाम पर की गई घोषणाएं अक्सर केवल खोखले शब्द बनकर रह जाती हैं।



