टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बाइट – मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल।

बाइट-विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार गुप्ता

 

श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल कैलाश गेट, मुनी की रेती में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसकी थीम महादेव पर मृत्युंजय रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार गुप्ता जी, श्री रतन कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य श्री विशाल शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के माननीय विधायक एवं मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया और छात्रों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर नगरपालिका मुनी की रेती की अध्यक्षा महोदया नीलम बिजलवान जी ने भी पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वोट ऑफ थैंक्स के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button