टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

तपोवन घाट पर पार्किंग विवाद: नगर पंचायत पर उठे सवाल।

नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)।

नगर पंचायत तपोवन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सार्वजनिक तपोवन घाट पर निर्धारित टू-व्हीलर पार्किंग स्थल को ठेकदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर फोर-व्हीलर पार्किंग में बदला जा रहा है।

जब इस मामले को लेकर नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनता बिष्ट से बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर संज्ञान लेने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर हैरानी तब हुई जब ठेकदार से संपर्क करने पर यह तथ्य सामने आया कि जिस भूमि को जेसीबी से समतल कर वहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना था, उस जगह को कुछ होटल व्यवसायियों ने अपने निजी वाहनों की अवैध पार्किंग के लिए कब्जा कर लिया है।

 

स्थानीय पार्षदों का कहना है कि इस स्थल पर केवल विकलांग और वृद्ध नागरिकों को बड़े वाहन लाने की छूट है, लेकिन ठेकदार और होटल व्यवसायियों की मिलीभगत से आम वाहन मालिक भी इसका लाभ उठा रहे हैं।

 

अब बड़ा प्रश्न यह खड़ा हो रहा है कि आखिर तपोवन की जनता द्वारा चुकाए गए टैक्स का पैसा क्या किसी निजी होटल मालिक के हित में इस्तेमाल किया जाएगा? क्या नगर पंचायत की योजनाएं जनता के लिए हैं या फिर चंद प्रभावशाली लोगों की सुविधा के लिए?

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर पंचायत इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती, तो आने वाले दिनों में तपोवन घाट निजी पार्किंग स्थल में बदल जाएगा और जनता को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button