ऋषिकेशदेहरादूनप्रशासन

ऋषिकेश के (PRK Study Point) द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 10 छात्रों की सफलता पर जताया गर्व।

 

बाइट:–PRK Study Point ऋषिकेश के संस्थापक श्री पंकज रमेश कप्रूवान।

ऋषिकेश। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे PRK Study Point के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि संस्थान के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सरकारी नौकरियों में हुआ है। इनमें से 8 छात्रों ने उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर सफलता हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में PRK Study Point द्वारा कॉन्स्टेबल पद पर चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्थान के मार्गदर्शन की सराहना की गई।

चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—

ओम भंडारी (पुत्र: भूपेंद्र सिंह भंडारी),

कमल नयन (पुत्र: मुकुंदराम),

कुलदीप रतूरी (पुत्र: सुरेश प्रताप रतूरी),

कुलदीप सिंह (पुत्र: सत्यपाल सिंह),

परवीन (पुत्र: विनोद कुमार),

रोहित भंडारी (पुत्र: कल्याण सिंह भंडारी),

सागर सिंह नेगी (पुत्र: उदय सिंह नेगी),

दुर्गेश सिंह (पुत्र: सूरवीर सिंह)।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक श्री पंकज रमेश कप्रूवान ने सभी चयनित छात्रों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर PRK Study Point परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण रहा, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Related Articles

Back to top button