टिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर
अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
दी लोगों को अपने क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने का संदेश।


मुनिकीरेती–ढालवाला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संक्षिप्त संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। यह दिन देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने और समाज में भाईचारा, सौहार्द व समरसता बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर है।
अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।



