ऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगरप्रशासन

विभिन्न मांगों को लेकर वनबीट अधिकारी और वन आरक्षी बैठे अनिश्चितकाल धरने पर।

 

नरेंद्र नगर के वन विभाग के विभिन्न लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी और वन आरक्षी फिर से नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जल्दी ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बता दे कि उत्तराखंड प्रांतीय वन वीट अधिकारी और वन आरक्षित संगठन ने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज नरेंद्र नगर वन विभाग के प्रभागीय वनधिकारी नरेंद्र नगर वन प्रभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द से जल्द अपनी मांगे पूरे करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उनके मुख्य मांगों में सबसे पहले अधीनस्थ वन सीमा नियमावली 2016 लागू कराना है। जिसमें वन दरोगा के पद के लिए शत प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान है। इसके अलावा 15 से 16 वर्षों की सेवा के बाद भी वन आरक्षण की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। वही अधिकारी लिपिक वर्ग इतने समय में 3 से 4 पदोन्नति प्राप्त कर लेते हैं। इसके अलावा वर्दी नियम में संशोधन कर वन आरक्षियों को एक स्टार का प्रावधान देने की मांग रखी गई है। मौके पर वन बीट अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिकोड़ी ने कहा कि हमारे वन कर्मचारी यहां पर आंदोलन पर पूर्ण समर्थन देर हे हैं, उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को पुनः लागू करवाना क्योंकि 2018 वन अधीनस्थ सेवा हमारे को एक तरीके से कठपुतली जैसा सरकार ने जिसमें लगातार हमारे 33 और 66 का एक कोटा भर दिया गया था। लेकिन आज हमारे वनआरक्षी बिल्कुल भी पदोन्नति नहीं पा रहे हैं और लगातार वन दरोगा की सीधी भर्ती आ रही है और इसी क्रम में हमारे कई अन्य जलन मुद्दे भी हैं जिस क्रम में जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं होती है उत्तराखंड शासन या वन प्रशासन से हम बिल्कुल भी अपनी हड़ताल को बिल्कुल भी वापस नहीं लेंगे।

Related Articles

Back to top button