स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम – जौंक ने दिया स्वच्छता का संदेश।
अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल ने जनता से की छेत्र को आगे बढ़ाने की अपील।


नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम – जौंक, जनपद-पौड़ी गढ़वाल
नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र के समस्त सम्मानित निवासियों को आगामी रक्षाबन्धन, स्वतंत्रता
दिवस – 2025 एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनायें नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक आप सभी
से नगर हित में निम्नलिखित अनुरोध करती है:-
कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें अपितु डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन में डालें तथा नगर को स्वच्छ
बनाये रखने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
प्लास्टिक / पॉलीथीन की थैलियों / कैरीबैग का प्रयोग कदापि न करें, बाजार से सामान इत्यादि लाने
हेतु जूट / कपड़े से बने थैले का प्रयोग करें।
गंगा घाटों पर गन्दगी कदापि न फैलायें, माँ गंगा को स्वच्छ बनाये रखने में अपना अमूल्य सहयोग
प्रदान करें।
अपने गोवंश पशुओं/अन्य पशुओं को सड़कों पर निराश्रित कदापि न छोडें ।
नगर क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों से मधुर व्यवहार करें, ताकि पर्यटक
अच्छे अनुभव लेकर वापस जायं ।
नगर के विकास के दृष्टिगत नगर पंचायत द्वारा लागू समस्त करों एवं शुल्कों का भुगतान समय से करें ।
सार्वजनिक सम्पत्तियों को क्षति कदापि न पहुँचायें ।
-: निवेदक :-
नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम – जौंक
समस्त सभासदगण
नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम – जौंक,
पौड़ी गढ़वाल।
(बिंदिया अग्रवाल )
अध्यक्ष
नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम – जौंक,
पौड़ी गढ़वाल |
“स्वच्छ स्वर्गाश्रम-जौंक, सुन्दर स्वर्गाश्रम – जौंक”
।। कार्यालयः- नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम-जौंक, पौड़ी गढ़वाल ।।



