ऋषिकेशटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगरप्रशासनराजनीति

मुनि की रेती शराब ठेके विवाद ने पकड़ा तूल — अरविंद राणावत के आरोपों पर हिमांशु बिजल्वाण करेंगे मानहानि का केस।

बाइट:–स्थानीय नेता और पूर्व प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण।

 

ऋषिकेश/नरेंद्रनगर।

मुनि की रेती क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को लेकर चल रहा विवाद अब और गरमाता जा रहा है। हाल ही में ठेके के पास एक स्थानीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद पहले से विरोध कर रही जनता और राजनीतिक संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे मामले को और भड़का दिया है।

 

वीडियो में ठेका संचालक अरविंद राणावत ने स्थानीय युवा नेता और पूर्व प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते चुनावों के दौरान उन्होंने उनसे करीब 1500 पेटी शराब ली थी, और अब वही उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

 

वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमांशु बिजल्वाण ने आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है और वे इस मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। बिजल्वाण ने कहा, “मैंने कभी किसी प्रकार की शराब की पेटी नहीं ली। यह सब मुझे बदनाम करने और असल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास है।”

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि खारा स्रोत क्षेत्र में स्थित यह शराब ठेका लंबे समय से विवादों में है। लोग इसे धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में अनुचित बताते हुए इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन इस मामले पर स्थिति की समीक्षा कर रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

विरोध और जांच की मांग:

स्थानीय सामाजिक संगठनों और साधु-संतों ने ठेके को तुरंत बंद करने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक नगरी ऋषिकेश की मर्यादा के खिलाफ हैं। वहीं, मृतक व्यक्ति की मौत की निष्पक्ष जांच और ठेका संचालक पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

Related Articles

Back to top button