नगर पंचायत तपोवन में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर।

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नरेंद्र नगर स्थित नगर पंचायत तपोवन में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्री आशीष घिल्डियाल द्वारा की गई। शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया।शिविर में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसका निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया जिसमें स्थानीय लोगों ने विभिन्न शिविरों से उठाया सरकार की योजनाओं का लाभ।
शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता बिष्ट , अधिशासी अधिकारी अंजली रावत, सम्मानित सभासद गण तपोवन,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहे।



