उतराखंड शिक्षा विभाग पर उठे कई सवाल – ऋषिकेश के हरिचंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में छात्रा से बैठक में चाय-पकोड़े परोसवाय गए।


ऋषिकेश, 8 सितम्बर 2025 —
ऋषिकेश के हरिचंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डोईवाला, श्री धनवीर बिष्ट की मौजूदगी में स्थानीय समिति के सदस्य कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे।
बैठक में कॉलेज की प्रधानाध्यापिका पूनम रानी शर्मा भी मौजूद रहीं। लेकिन इस बैठक के दौरान जो घटना घटी, उसने उत्तराखंड के शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बैठक के दौरान कॉलेज की एक छात्रा से उपस्थित समिति के सदस्यों, अधिकारियों और मेहमानों को चाय, ब्रेड, पकोड़े और अन्य नाश्ते की सामग्री परोसी गई। जबकि उस समय कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ मौजूद था, फिर भी एक किशोरी छात्रा को इस कार्य के लिए लगाया गया।
अब इसपर प्रश्न उठता है कि क्या परिवार वाले अपनी बेटियों को बड़े सपनों के साथ पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला दिलाया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कॉलेज में पढ़ाई की बजाय चाय-पकोड़े परोसने के लिए उनकी बेटी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह न केवल शर्मनाक है, बल्कि छात्राओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ भी है।”
खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी पर भी सवाल
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह सब कुछ खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर बिष्ट की मौजूदगी में हुआ। एक तरफ राज्य सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की ऐसी कार्यशैली इन नारों की हकीकत पर सवाल खड़े करती है।
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष यह घटना उत्तराखंड के शिक्षा विभाग की संवेदनशीलता और प्रणालीगत कमियों को उजागर करती है।
जब कॉलेज में पूरा स्टाफ मौजूद था, तब एक किशोरी छात्रा को मेहमाननवाज़ी के लिए क्यों लगाया गया?
क्या कॉलेज प्रशासन को यह एहसास नहीं है कि छात्राओं का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए?



