Breaking:– ऋषिकेश चीला में वन विभाग की गाड़ी के टायर फटने से हुआ सड़क हादसा।
चीला के पास हादसा में , 4 की मौत, 1 लापता, 5 एम्स में भर्ती।


ऋषिकेश। चीला के पास शक्ति नहर में वन विभाग के अधिकारियों के एक वाहन के गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो वन क्षेत्राधिकारी, एक वार्डन और एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि एक अधिकारी घायल है। हादसा वाहन का टायर फटने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
शुरूआती जानकारी के अनुसार गौहरी रेंज जाते समय वन विभाग का एक वाहन चीला के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर चीला शक्ति नहर में गिर गया। वाहन में वन विभाग के 10 अधिकारी व कर्मचारी सवार थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में वन क्षेत्राधिकारी चीला रेंज शैलेश घिल्डियाल, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चालक सैफ अली, एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जबकि वार्डन आलोकी लापता है। संभवतः वह वाहन से छिटक कर शक्तिनहर में गिर गई। इसके अलावा वाहन में सवार पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह एक नए वाहन का ट्रायल ले रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चीला शक्ति नहर में तलाश रेस्क्यू शुरू कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
इस दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल।